फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हरियल फाटक निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Mar 2026 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रेलवे फाटक निर्माण के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बीकापुर/खजुरहट। मरुई सहाय सिंह गांव के पास रेल फाटक या अंडरपास की दशकों पुरानी मांग पर रविवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन अयोध्या कैंट-प्रयागराज रेलखंड पर स्थित क्रॉसिंग संख्या 23/10 पर हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे से खोदे गए गड्ढों से आवागमन बाधित हो गया है। करीब एक दर्जन गांवों के तीन से चार हजार लोग इससे प्रभावित हैं। यह रास्ता असुरक्षित है। स्कूली बच्चों और मरीजों को पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। स्थानीय बाजार भी प्रभावित है। सूचना पर अयोध्या रेलवे विभाग के एसआईबी अधिकारी परमहंस चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वालों में सतीश पाठक, सभापति पांडेय, राजकुमार वर्मा, रामजीत यादव, राहुल सिंह, यदुवंश विश्वकर्मा, मुकेश दुबे, सुभाष यादव, धनंजय यादव, अमित तिवारी, रियासत अली,पवन प्रजापति, गंगोत्री यादव, अनीता प्रजापति, सुशीला प्रजापति, मनीष पांडेय आदि तमाम ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें