फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टंकी से ग्रामीणों को नसीब नहीं नल का पानी, हैंडपंप के भरोसे

Sun, 06 Apr 2025 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। सरकार हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव-गांव पानी की टंकी का निर्माण कराकर भूमिगत पाइप लाइन डाली जा रही है, जिससे लोगों तक नल के जरिये स्वच्छ जल पहुंचाया जा सके। जबकि यहां डेढ़ दशक पहले बनी पानी की टंकी शोपीस बनी हुई है। ग्रामीणों को नल का स्वच्छ पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। लोगो को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा बवां वर्ष 2020 में नगर पंचायत कुमारगंज में तब्दील हो गई। लोगों को स्वच्छ जल की आपूर्ति देने के उद्देश्य से वर्ष 2007-08 में स्वजल धारा योजना के तहत करीब 1.5 करोड़ की लागत से पानी की टंकी बनाकर भूमिगत पाइप लाइन बिछाकर मुख्य गांव सहित 12 मजरों में नल लगाए गए थे।

भूमिगत पाइप लाइन अब जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे घरों में लगे नलों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें निजी हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। विभागीय उदासीनता के चलते ग्रामीणों को नल का स्वच्छ पानी नसीब नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन




नगर पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि यह टंकी अभी तक नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं हुई है। न ही ग्रामसभा को हैंडओवर हुई थी। मुख्य गांव बवां, बवां बाजार, कस्बा कुमारगंज, लाल का पुरवा, पूरे झलिहन, तिवारी का पुरवा, लाद का पुरवा, पूरे सोन, नेमा का पुरवा, रतापुर व मठिया में भूमिगत पाइप लाइन डाली गई थी। नल भी लगाए गए थे। फिर भी लोगों को इस टंकी से स्वच्छ पानी की आपूर्ति नहीं मिल रही है। इसकी कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।



लाद का पुरवा के विशेष पांडेय ने बताया कि नल से पानी कभी आया ही नहीं है। हैंडपंप लगवाया है। इसी से पानी का काम चलता है। पानी के लिए जो भूमिगत लाइन डाली गई है, वह जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस टंकी का पानी आज तक नसीब नहीं हुआ। कोई ऑपरेटर भी नहीं है। कुछ वर्ष पहले दो-तीन मजरों में कभी-कभी पानी आ जाता था लेकिन तीन वर्षों से वहां भी पानी नही आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें