फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 400 मीटर दौड़ में अयोध्या के विकास सिंह और 800 मीटर में पवनदीप प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्टेडियम में रविवार को पांच दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने उद्घाटन किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाराणसी, प्रयागराज, गोंडा, लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, मुरादाबाद मंडल, आगरा मंडल व झांसी की 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। वहीं हॉकी प्रतियोगिता में आगरा, वाराणसी, आजमगढ, रामपुर, बदायूँ, गोंडा, अयोध्या, प्रयागराज, मेरठ व झांसी 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी शकील अहमद अंसारी ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता के पहले मैच में आजमगढ़ ने देवरिया को 4-2 से हराया। आजमगढ़ की तरफ से विपिन ने दो, मोहित व निशांत ने 1-1 गोल किए। दूसरा मैच में बदायूं ने गोंडा को 7-1 से हराया। बदायूं की तरफ से अनुज ने तीन, रचित, साहिल, सागर व आशुतोष ने 1-1 गोल किया। वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आठ खेल खेले गए। इसमें 100 मीटर दौड़ में प्रयागराज के अरशद प्रथम, प्रयागराज के मुकेश द्वितीय, आगरा के जतिन तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर की दौड़ में अयोध्या के विकास सिंह प्रथम, गोंडा के आदेश सिंह द्वितीय, बस्ती के शिवम यादव तीसरे स्थान पर रहे।
800 मीटर दौड़ में अयोध्या के पवनदीप प्रथम, प्रयागराज के दौलत साहनी द्वितीय, वाराणसी के अभिषेक कुमार तीसरे स्थान। 1500 मीटर दौड़ में वाराणसी के अभिषेक कुमार प्रथम, आगरा के दुर्गेश मौर्य द्वितीय, वाराणसी के अजय पाल तीसरे स्थान पर रहे। हाई जंप में प्रयागराज के सिद्धार्थ राज प्रथम व सत्यम पाल द्वितीय, वाराणसी के शिखर तृतीय रहे। लंबी कूद में अयोध्या के अभिजीत प्रथम, आगरा के रोहित द्वितीय, आगरा के कन्हैया तृतीय, गोला फेंक में प्रयागराज के आदित्य प्रथम व अरुण आदित्य द्वितीय, मुरादाबाद के दीपक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में प्रयागराज के शहंशाह प्रथम, गोरखपुर के मृत्युंजय द्वितीय, अयोध्या के उत्कर्ष सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान हॉकी टूर्नामेंट डायरेक्टर व एमएस बोहरा टेक्निकल आफिसर हॉकी अविनाश श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय ऑफिशियल एथलेटिक्स सत्य प्रकाश शर्मा, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अनूप दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें