फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: क्रॉस कंट्री रेस में विकांशु और प्रीति यादव प्रथम

Tue, 27 Jan 2026 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
04-डाभासेमर स्टेडियम में रेस के दौरान मौजूद प्रतिभागी ​खिलाड़ी।-विभाग
विज्ञापन
अयोध्या। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डाभासेमर स्टेडियम में 5 किलोमीटर ओपन बालक-बालिका क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 76 एवं बालिका वर्ग की 78 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में विकांशु ने प्रथम, गोलू मौर्या ने द्वितीय, आदर्श सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रीति यादव प्रथम, सुष्मिता यादव द्वितीय, रंचना मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में रेस पूर्ण करने वाले बालकों में अमन, सामर्थ एवं मानस को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें