अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग में व्याख्यान को संबोधित करते वक्ता।
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग में बुधवार को सतकर्ता सिद्धांत विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आईआईएम के निदेशक प्रो. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि कॅरियर के लिए सतर्क रहना जरूरी है। जाॅब की प्रकृति के अनुरूप कार्यों की जानकारी रखनी होगी। ऐसा करने से उच्च पद की प्राप्ति के साथ संस्थान को उच्च शिखर पर ले जा सकते हैं।
व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि कॅरियर के क्षेत्र में संस्थान की आवश्यकता बननी होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने कौशल को विकसित करना होगा। इस मौके पर डॉ. श्रीष अस्थाना, डॉ. रविंद्र भारद्वाज, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आशीष पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद