फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बीकापुर क्षेत्र में भी मतदान को लेकर बढ़ी चौकसी

Tue, 04 Feb 2025 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। मिल्कीपुर उपचुनाव में बुधवार को होने वाले मतदान को लेकर बीकापुर पुलिस ने भी सुल्तानपुर सीमा और कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्र पर चौकसी तेज की है। सीओ पीयूष पाल व प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज क्षेत्र के मतदान केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र का पश्चिमी हिस्सा मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज विकासखंड क्षेत्र से सटा है।
विज्ञापन

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्र बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में शामिल हैं, जिसमें छह बूथ बने हैं। प्राथमिक विद्यालय गयासुद्दीनपुर, सेंधूतारा, विजयनपुर और रामपुर जोहन को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसमें प्राथमिक विद्यालय गयासुद्दीनपुर और रामपुर जोहन में दो-दो बूथ बने हैं। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 5076 है। मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में सुल्तानपुर का बॉर्डर होने के कारण भी सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सतर्कता बरती जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें