फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विघ्नहर्ता बरसा रहे फल बाजार पर कृपा

Wed, 16 Sep 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फूल खरीदते लोग।
विज्ञापन
अयोध्या। गणपति बप्पा के विराजते ही मूर्ति बाजार की चहल-पहल भले थम गई हो, लेकिन फल-फूल और प्रसाद का कारोबार में तेजी जारी है। शहर में करीब 120 सार्वजनिक पंडालों और लगभग 500 घरों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। करीब 620 स्थानों पर चल रही पूजा-अर्चना के चलते फूल-माला, फल और मोदक की रोजाना जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन

घरों में सुबह-शाम पूजा और पंडालों में आरती-भोग के लिए होने वाली खरीदारी से छोटे कारोबारियों अच्छी कमाई हो रही है। सुबह से ही फूल मंडियों और आसपास की दुकानों पर खरीदार पहुंचने लगते हैं। मकबरा के फूल विक्रेताओं आलोक ने बताया कि गणेश पूजा में गेंदा, गुलाब और गुड़हल के फूलों की मांग बनी हुई है। रोजाना करीब 30 हजार का कारोबार हो रहा है।
फूल विक्रेता सलमान ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी है। रोजाना करीब 10 हजार रुपये तक का कारोबार हो रहा है। सजावट के लिए लोग रंग-बिरंगे फूलों की भी खरीदारी कर रहे हैं। मांग बढ़ने से फूलों के दाम भी करीब 10 से 15 रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


फलों की मांग ने बढ़ाया बाजार
गणपति को भोग लगाने के लिए केले, सेब, अनार, नारियल समेत अन्य फलों की खरीदारी भी बढ़ी है। चौक बाजार के फल विक्रेता रिजवान ने बताया कि पूजा के दिनों में ग्राहक नियमित रूप से खरीदारी कर रहे हैं। केला और सेब की खरीदारी सबसे अधिक है। रोजाना करीब आठ हजार रुपये तक की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


सामग्री के दाम भाव रुपये में
गेंदे की माला 30 - 100
गुलाब 50–150
पूजा के फूल 20–50
नारियल 30–60
केला 60-70 दर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें