फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गवाह चंपत राय के बयान की मांगी गई वीडियो रिकॉर्डिंग

Thu, 05 Nov 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में जिला कारागार में निरुद्ध आठ आरोपियों की ओर से बुधवार को गवाह चंपत राय के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग समेत 23 बिंदुओं से संबंधित दस्तावेज और कागजात उपलब्ध कराने की मांग की गई। आरोपियों की ओर से इससे पहले भी विवेचना के दौरान जुटाए गए दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी।
विज्ञापन

मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी ने अदालत को बताया कि आरोपियों की ओर से मांगे गए दस्तावेज काफी विस्तृत हैं। ऐसे में उनकी प्रतियां उपलब्ध कराना संभव नहीं है। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा ने प्रार्थना पत्र के निस्तारण पर सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की है।
इससे पहले आरोपियों की ओर से पैरवी कर रहे लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ कुलशेखर सिंह ने मंदिर में चढ़ावा चोरी के समय की सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो उपलब्ध कराने के लिए भी प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। बुधवार को चढ़ावा धनराशि प्रकरण में सभी आठ आरोपियों को जिला कारागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें