फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बालू के अवैध खनन का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सोशल मीडिया पर बालू के अवैध खनन का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद अयोध्या कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खान अधिकारी शिवम जैन की तहरीर पर वीडियो में दिखाई दे रही 30 से 40 लाल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अवैध खनन में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

खान अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर अयोध्या में साधारण बालू के अवैध खनन व परिवहन से संबंधित वीडियो वायरल हो रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बालू का खनन और परिवहन होता दिखाई दे रहा है। तहरीर में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस को वीडियो की पेनड्राइव और रील की लिंक भी उपलब्ध कराई गई है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें