फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नेपाल में हित चिंतक अभियान चलाएगी विहिप

Fri, 27 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद पड़ोसी देश नेपाल में भी हित चिंतक अभियान चलाएगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को नेपाल में एक बैठक भी हुई। पांच करोड़ से अधिक लोगों को हित चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के क्रम में जिले में अब तक 25 हजार से अधिक लोगों को हित चिंतक बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद भारत समेत जिन भी देशों में काम कर रहा है। सभी जगहों पर हित चिंतक अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, हिंदू संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूक करना तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर अभियान को सफल बनाना होगा। यह अभियान छह दिसंबर तक चलेगा। नेपाल में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी धनुषधारी ने बताया कि बैठक संपन्न हो गई है। अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें