फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या पहुंचे विहिप महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा

Fri, 07 Aug 2026 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
बजरंग लाल बांगड़ा, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री।
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कारसेवकपुरम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय से मुलाकात की। दोनों के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


इसके बाद बांगड़ा ने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन से भी भेंट की। हालांकि, मुलाकात के दौरान हुई चर्चा के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई। उल्लेखनीय है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद के लिए बजरंग लाल बांगड़ा का नाम भी चर्चा में है। वह छह जुलाई और 22 जुलाई को आयोजित ट्रस्ट की बैठकों में भी शामिल हुए थे। ट्रस्ट की अगली बैठक एक सितंबर को प्रस्तावित है। ऐसे में बैठक से पहले उनका अयोध्या दौरा संगठन और ट्रस्ट से जुड़े घटनाक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें