फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अभय सिंह के अभिनंदन से दिग्गजों की दूरी

Sun, 18 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
17- भाजपा में शामिल होने पर विधायक अभय सिंह का स्वागत करते नगर विधायक वेद प्रकाश व अन्य- संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह के स्वागत समारोह ने पार्टी की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी। भाजपा में शामिल होने के बाद कार्यालय पहुंचे अभय सिंह का जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने स्वागत किया, लेकिन कार्यक्रम में कई प्रमुख चेहरों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक रोली सिंह, पूर्व विधायक खब्बू तिवारी, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, विधायक राम चन्द्र यादव और पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र शामिल नहीं हुए। खास बात यह रही कि संगठन की ओर से इन सभी को निमंत्रण भेजे जाने की बात सामने आई है। राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले इन नेताओं का एक साथ कार्यक्रम में नहीं पहुंचना महज संयोग था या इसके पीछे कोई राजनीतिक वजह रही, इसको लेकर चर्चाएं होती रहीं। इनकी गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं और तेज होने की संभावना है।
अभय सिंह ने जताई जनसेवा और विकास की प्रतिबद्धता
स्वागत समारोह में विधायक अभय सिंह ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों, विचारधारा और राष्ट्रहित के संकल्प से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ काम करती है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सेवा और समर्पण के सामूहिक प्रयासों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें