फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मूर्तरूप ले रही वर्टिकल व्यवस्था, चार एक्सईएन की तैनाती

Sun, 18 Jan 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहरी क्षेत्र में एक फरवरी से लागू होने वाली बिजली निगम की वर्टिकल व्यवस्था तेजी से मूर्तरूप ले रही है। शनिवार की देर शाम व्यवस्था में चार एक्सईएन की तैनाती कर दी गई है। वहीं, खाली चल रही रुदौली एक्सईएन की कुर्सी पर भी नए एक्सईएन को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

अयोध्या डिवीजन में लखनऊ की तर्ज पर वर्टिकल व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इसके तहत अलग-अलग कार्यों का कई अधिकारियों में विभाजन होना है। इसके लिए चार एक्सईएन, नौ एई और 19 जेई की जरूरत है। इसके सापेक्ष एकमात्र एक्सईएन, पांच एई और 14 जेई कार्यरत थे। पहले यह व्यवस्था 15 जनवरी तक लागू करने का दावा किया गया था, लेकिन अधिकारियों की तैनाती समय सीमा के भीतर न होने से लागू तिथि बढ़ा दी गई थी।
शुक्रवार की देरशाम मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से जिले में पांच एक्सईएन की तैनाती की गई है। जारी आदेशानुसार सीतापुर में तैनात यादवेंद्र कुमार यादव को अधिशासी अभियंता बिलिंग, कलेक्शन, रेड, लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध सौम्या शुक्ला को अधिशासी अभियंता मीटर, लखनऊ में ही संबद्ध आतीश कुमार को अधिशासी अभियंता 33 केवी एंड पीआर और यहीं पर तैनात अधिशासी अभियंता को मनीष चौबे को 11 केवी लाइन का एक्सईएन बनाया गया है। वहीं, लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध रोहित जैन को रुदौली डिवीजन का एक्सईएन बनाया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि शेष आवश्यक अधिकारियों के तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। वर्टिकल व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति सुगमता पूर्वक मुहैया कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें