बीकापुर। बीकापुर और तारुन ब्लॉक की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के तौल कांटा मशीन का मंगलवार को सत्यापन कराया गया। बाट माप निरीक्षक संतोष कुमारी और पूर्ति निरीक्षक जय नारायण ने कांटों को चेक किया। शासन के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में 177 कोटेदारों के सापेक्ष पहले दिन 90 कोटेदारों को कांटे सहित विभागीय कार्यालय बुलाया गया। बाट माप निरीक्षक के साथ कांटा निर्माता कंपनी के इंजीनियर विजय पाठक ने भी जांच की।
बाट माप निरीक्षक ने कहा कि कांटे का धरातल बराबर लेवल में रहेगा तो तौल कांटा माॅनिटर पर कम-ज्यादा नहीं दिखाएगा। सभी कांटे को सही कर सील करके कोटेदारों को दिया गया। कार्ड धारकों को चाहिए तौल कांटा पर जीरो देखकर ही तौल कराएं। आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि सभी सस्ते गल्ले की दुकान के इलेक्ट्राॅनिक कांटों का सत्यापन कराया जा रहा है।