फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भंडारे की भीड़ से क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, टूटा बैरियर

Tue, 26 May 2026 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। मंगलवार रात गोसाईंगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट संख्या 94 पर एक बड़ा हादसा टल गया। भंडारे में उमड़ी भीड़ और वाहनों के फंसने से रेलवे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। एक भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रक आमने-सामने फंस गए थे। इस अव्यवस्था के कारण रेलवे बैरियर टूट गया, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इसी दौरान 3237 कोटा-पटना एक्सप्रेस को क्रॉसिंग पार कराने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन लगभग 12 से 15 मिनट तक विलंबित रही। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भंडारे की भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी। बैरियर टूटने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। जीआरपी प्रभारी दुर्गा दत्त यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली गई है। आगे की कार्रवाई आरपीएफ करेगी और रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें