फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जीआईसी परिसर में होगी विसर्जन के आने वाले वाहनों की नंबरिंग

Sat, 17 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियों को लेकर शनिवार को अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश की अध्यक्षता में समन्वय बैठक हुई। एडीएम नगर कार्यालय में आयोजित बैठक में पुलिस, प्रशासन और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने विसर्जन व्यवस्था पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में 19 अक्तूबर की शाम राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में विसर्जन वाहनों की नंबरिंग और उनके लिए विसर्जन मार्ग निर्धारित करने के प्रारूप पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विसर्जन मार्ग में चिह्नित समस्याओं को दूर करने के लिए एडीएम नगर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
अधिकारियों को विसर्जन व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें