फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मांगलिक सीजन शुरू होते ही बढ़ी वाहनों की बिक्री

Tue, 03 Feb 2026 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
16-नाका के दिशा कोचिंग के बगल बजाज की एजेंसी से बाइक की खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। मांगलिक सीजन की शुरुआत के साथ ही वाहन बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है। बीते कुछ समय से सुस्त पड़े ऑटोमोबाइल सेक्टर में अब तेजी देखने को मिल रही है। शादी-विवाह के चलते लोग नए वाहन खरीदना पसंद कर रहे हैं, जिसका असर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री पर पड़ा है। शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है, वहीं बुकिंग और डिलीवरी दोनों में इजाफा हुआ है। एजेंजी में ग्राहकों को लुभाने के लिए वाहन की कंपनी की ओर से प्रत्येक बाइक पर तीन हजार रुपये की छूट दी जा रही है। चार पहिया वाहनों पर विभिन्न कंपनियों की ओर से छूट दी जा रही है। इसमें सहादतगंज स्थित एक एजेंसी में चार पहिया वाहन की खरीद पर लगभग 15 हजार व दूसरी एजेंसी पर लगभग 11 हजार की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

वाहन विक्रेता अकबर अली ने बताया कि मांगलिक सीजन में विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की मांग में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। मध्यम वर्ग के परिवार शादी और घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्कूटर और बाइक की खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही कंपनियों की ओर से दी जा रही आकर्षक छूट और फाइनेंस सुविधाएं भी बिक्री को गति दे रही हैं।
वाहन विक्रेता गौरव चोपड़ा ने बताया कि ग्राहक मांगलिक सीजन को देखते हुए चार पहिया वाहन की पहले ही बुकिंग करा रहे हैं। आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। शुभ मुहूर्त को देखते हुए ग्राहक वाहनों की डिलेवरी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें