फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में विभिन्न अनुष्ठानों की धूम

Tue, 24 Feb 2026 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
24ayop 26--- व्यास पीठ की आरती उतारते संत व भक्त-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। श्री रामायण बेला में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में विभिन्न अनुष्ठानों की धूम है। इसी क्रम में वाल्मीकि रामायण कथा में जगद्गुरु रत्नेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि श्रीमद् वाल्मीकि रामायण के अनुसार जब राम और लक्ष्मण का बाल्य जीवन आरंभ हुआ, तब केवल राजमहल ही नहीं, संपूर्ण अयोध्या आनंद से भर उठी। बाल्यकाल से ही लक्ष्मण का हृदय राम के प्रति ऐसा अनुरक्त था कि वे उनके बिना न भोजन करते थे, न विश्राम। इसे केवल भ्रातृ-प्रेम नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के अद्वैत का प्रतीक बताया गया।
विज्ञापन

बताया कि राजमहल के प्रांगण में चारों भाइयों की क्रीड़ाएं अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती थीं। धनुष-बाण की खेल-रचना हो या अश्वारोहण की बाल-लीला, राम की गंभीर और मधुर छवि के साथ लक्ष्मण की तत्पर सेवा-भावना विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल की ये सरल क्रीड़ाएं ही आगे चलकर धर्म स्थापना की महान भूमिका की आधारशिला बनीं। वनवास के त्याग और संघर्ष की पृष्ठभूमि इन्हीं बाल-प्रसंगों में निहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें