43-डॉ.भीम राव आंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के मकबरा स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। मंडलीय विद्यालय क्रीड़ा समिति व आदर्श इंटर कॉलेज के संयोजन में हो रही इस प्रतियोगिता में वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती, प्रयागराज, अलीगढ़ व मुरादाबाद की टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।
14 वर्ष आयु वर्ग में मुरादाबाद ने मिर्जापुर को, वाराणसी ने मेरठ को, गोरखपुर ने लखनऊ को, सहारनपुर ने चित्रकूट को, बस्ती ने प्रयागराज को, अलीगढ़ ने बरेली को, मिर्जापुर ने आगरा को तथा कानपुर ने मुरादाबाद को हराया। आगे के मुकाबलों में गोरखपुर ने मेरठ को, वाराणसी ने झांसी को तथा अयोध्या ने चित्रकूट और मुरादाबाद को हराते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई। 19 वर्ष आयु वर्ग में गोरखपुर, बस्ती, मिर्जापुर, वाराणसी, अलीगढ़, प्रयागराज और मुरादाबाद की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
इस श्रेणी में वाराणसी ने आगरा को, अलीगढ़ ने लखनऊ को, गोरखपुर ने देवीपाटन को, मेरठ ने सहारनपुर को, बस्ती ने बरेली को, प्रयागराज ने कानपुर को और मुरादाबाद ने अयोध्या को हराया। इसके बाद अलीगढ़ ने आगरा को, गोरखपुर ने चित्रकूट को, मिर्जापुर ने बस्ती को व प्रयागराज ने अयोध्या को मात देकर अंतिम आठ में जगह पक्की की। प्रतियोगिता के दौरान आदर्श विद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजकों के अनुसार आगामी मुकाबले व सेमीफाइनल बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे। )
43-डॉ.भीम राव आंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते