अयोध्या। अयोध्या बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2.0 में वाराणसी के खिलाड़ियों का दबदबा दिखा। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने मांसपेशियों की बनावट, पोजिंग और शारीरिक संतुलन का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि खेल और व्यायाम युवाओं में अनुशासन व आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। श्री मंगलमूर्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि संस्था युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन करती रहेगी। प्रतियोगिता में लखनऊ के जितेंद्र यादव, मोहित यादव और अनुज शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। दीपक वशिष्ठ, तक्षशिला आईएएस के निदेशक संतोष मिश्रा, आयुर्वेदाचार्य डॉ. शेषधर पांडेय और समाजसेवी विपिनेश पांडेय, साजिद खान, अमरनाथ आर्या, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।