फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वंशीधर अध्यक्ष और राम सिंह बने मंत्री

Sat, 27 Jun 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
बीकापुर बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद जश्न मनाते विजयी प्रत्याशी।
विज्ञापन
बीकापुर। बार एसोसिएशन बीकापुर के वार्षिक चुनाव में शनिवार दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद मतगणना और शाम को चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई। नई कार्यकारिणी में वंशीधर शुक्ल अध्यक्ष, राम सिंह यादव मंत्री और अशोक सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रहे अवध राम यादव ने बताया कि वार्षिक चुनाव में 118 के सापेक्ष 117 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। बाहर होने की वजह से एक मतदाता का वोट नहीं पड़ सका। शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष प्रत्याशी वंशीधर शुक्ल को 81 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सीताराम दुबे को 21 और शिवनाथ सिंह को 15 मत प्राप्त हुए।

मंत्री पद के लिए पिछले चुनाव में रनर प्रत्याशी रहे कुश राय को इस बार 27 मत से ही संतोष करना पड़ा। जबकि पहली बार चुनाव लड़ने वाले राम सिंह यादव को 89 मत मिले और एक मत अवैध रहा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक सिंह ने 63 मत पाकर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र पांडेय को 53 मतों से संतोष करना पड़ा और एक मत अवैध रहा। संयुक्त मंत्री के लिए दिनेश कुमार पांडेय, पुष्पेंद्र मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए श्याम सुंदर कनौजिया, वरिष्ठ कार्यकारी के लिए राम सजीवन चौरसिया, दिनेश कुमार तिवारी, रमेश कुमार और कनिष्ठ कार्यकारी के लिए अरुण कुमार मिश्र, सुशील कुमार पांडेय, संजय पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव में कोषाध्यक्ष और ऑडिटर के एक-एक पद पर नामांकन नहीं हुआ। इसके चलते कार्यकारिणी में यह दो पद रिक्त हैं। दोनों पदों पर चुनाव या मनोनयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें