फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रोज बंट रही यूरिया... फिर भी नहीं खत्म हो रहीं किसानों की लंबी कतारें, हंगामे के बीच हुआ वितरण

Fri, 22 Aug 2025 03:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सहकारी समितियों के बाहर किसानों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। यूरिया न मिलने से नाराज किसान नारेबाजी कर रहे हैं। शुक्रवार को कई केंद्रों पर हंगामे के बीच खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
यूरिया के लिए दुकान पर लगी किसानों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में यूरिया की किल्लत लगातार गहराती जा रही है। साधन सहकारी समितियों और खाद की लाइसेंसी दुकानों पर रोज वितरण होने के बावजूद किसानों की मांग पूरी नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

शुक्रवार को रमेश नगर स्थित एग्री जंक्शन खाद भंडार पर यूरिया वितरण के दौरान भारी भीड़ जुट गई। सुबह से ही किसान लाइनों में लग गए और देखते ही देखते लंबी कतारें बन गईं। यूरिया न मिलने से गुस्साए किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े- Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाई जाए... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गृहमंत्री को भेजा पत्र, की मांग
विज्ञापन


स्थिति यह रही कि हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना पाकर नायब तहसीलदार मिल्कीपुर रंजन वर्मा और थाना प्रभारी कुमारगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: शिवसेना नेता प्रियंका बोलीं- संविधान संशोधन लोकतंत्र के खिलाफ साजिश, सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रहा केंद्र

पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण कराया गया। हालांकि किसानों का कहना है कि वितरण रोजाना हो रहा है, लेकिन मांग इतनी ज्यादा है कि जरूरत पूरी नहीं हो पा रही। इससे किसान लगातार परेशान हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें