फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पिता की डांट से क्षुब्ध युवक हाथ की नस काटकर फंदे से लटका

Wed, 25 Feb 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
28-नहरबाग के पास युवक का शव फंदे से लटकता मिलने की सूचना पर जांच करती नगर कोतवाली पुलिस।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के नहरबाग के पास एक बुधवार शाम लगभग चार बजे युवक ने हाथ की नस काटकर व फंदे से लटककर जान दे दी। छानबीन में पता चला कि युवक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया है। मूलरूप से प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर निवासी कमलेश शर्मा शहर के नहरबाग के पास रहते हैं और चौक में सैलून चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा योगेश शिक्षण कार्य करता है और छोटे बेटा रूपेश उर्फ शिवम शर्मा (22) पढ़ाई करता है। बुधवार की दोपहर कमलेश दुकान पर गए थे। घर पर रूपेश मौजूद था। इस बीच संदिग्ध हालात में वह फंदे से लटका मिला। आनन-फानन युवक को नीचे उतारकर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि युवक को उसके पिता ने पढ़ाई के संबंध में फटकार लगाई थी। शायद इसीलिए उसने पहले हाथ की नस काटी और बाद में फांसी लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें