अयोध्या। दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गोंडा के वजीरगंज निवासी महेश गुप्ता की बुधवार को मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और स्टाफ नर्स की ओर से इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर शव रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान अस्पताल का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। शव घर ले जाने के लिए सरकारी वाहन नहीं मिलने पर परिजन को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ा। एंबुलेंस चालक ने गोंडा तक शव ले जाने के लिए 1500 रुपये वसूले। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।