फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में यूपी को छह पदक

Fri, 09 Oct 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। जयपुर में तीन से छह अक्तूबर तक हुई 51वीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने छह पदक जीते। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सह प्राध्यापक डॉ. दिवाकर सिंह ने यूपी के कोच और राष्ट्रीय रेफरी के रूप में इसमें प्रतिभाग किया। महबूबगंज के श्री शृंगी ऋषि इंटर कॉलेज के छात्रों ने 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में सात पदक हासिल किए।
विज्ञापन

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया ने डॉ. सिंह को योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता तीन से छह अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। इसमें देश के 29 राज्यों से 800 से अधिक योग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश से कुल 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से छह खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी एशियन योगा चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह चैंपियनशिप दक्षिण कोरिया में प्रस्तावित है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने समापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।

शृंगी ऋषि कॉलेज को सात पदक
श्री शृंगी ऋषि इंटर कॉलेज ईसापुर महबूबगंज के छात्रों ने 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गतका खेल में कुल सात पदक जीते। 19 वर्ष आयु वर्ग में रजनीश पांडेय, हरनंदन पांडेय, अतिकुर रहमान, गौरव, गोविंद और कोनैन ने ये पदक हासिल किए। इनमें रजत और कांस्य पदक शामिल हैं। प्रधानाचार्य रमाकांत त्रिपाठी ने विजयी छात्रों को पदक और प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें