फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मौसम का यू-टर्न, राजधानी में सामान्य से दो फीसदी कम बारिश; इन जिलों में हवाओं और वज्रपात का अलर्ट

Wed, 23 Sep 2026 10:01 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम बदला, कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश 28 सितंबर तक जारी रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
बारिश के बीच जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहे और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। गोमतीनगर, पारा, रहीमाबाद, मलिहाबाद और सरोजनीनगर में बारिश के साथ हल्की हवा चली, जिससे उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के 20 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

 

25 जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं 36 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। बुधवार शाम तक कानपुर में 33.6, सोनभद्र में 17, बांदा में 8.8 और हमीरपुर में छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। झांसी, फतेहपुर, बलिया और हरदोई में भी बारिश हुई।

 

26 सितंबर को अति भारी बारिश का अलर्ट

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से बारिश का दौर शुरू हुआ है। 26 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की गतिविधियां 28 सितंबर तक जारी रहने का अनुमान है।

 

विज्ञापन

लखनऊ में सामान्य से 2 फीसदी कम बारिश

लखनऊ में एक जून से 21 सितंबर तक 659.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 649.2 मिलीमीटर होनी चाहिए। आंकड़ों के अनुसार मानसून सीजन में अब तक बारिश सामान्य से करीब दो फीसदी कम रही है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में चार से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें