फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट में यूपी की टीम उपविजेता

Sat, 25 Oct 2025 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18-ट्रॉफी के साथ मौजूद उपविजेता टीम के खिलाड़ी
विज्ञापन
अयोध्या। राजस्थान के दौसा में आयोजित 30वीं जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का गौरव हासिल किया। टीम में अयोध्या के 12 खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन

टीम का पहला लीग मैच कर्नाटक के खिलाफ हुआ। कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 6 ओवर में 72 रन का लक्ष्य सेट किया।
कर्नाटक की टीम 4 ओवर 3 गेंद में मात्र 52 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच में शालू ने 30 और मानसी ने 20 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। गेंदबाजी में राशिका ने 3, नंदिनी ने 2, खुशबू ने 2 और मानसी ने एक विकेट लिया।
दूसरा मैच महाराष्ट्र से हुआ। उत्तर प्रदेश की टीम ने 50 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। महाराष्ट्र की टीम 4 ओवर 3 गेंद में 35 रन बनाकर ऑल आउट हुई। तीसरे लीग मैच में दिल्ली को 35 रन पर रोकते हुए उत्तर प्रदेश ने 4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लीग मुकाबले जीत लिए।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को 80 रन पर सीमित करते हुए यूपी टीम सेमीफाइनल में प्रवेश की। सेमीफाइनल में बिहार को 45 रन पर रोकते हुए शांभवी और मुस्कान की शानदार बल्लेबाजी के दम पर यूपी टीम फाइनल में पहुंची।
फाइनल में गोवा के सामने यूपी की टीम ने पहले गेंदबाजी की। गोवा ने निर्धारित 6 ओवर में 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी की टीम केवल 35 रन पर आउट हो गई और 4 रन से हार गई। उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल संघ के सचिव इमरान अहमद लारी, उपाध्यक्ष तौसीफ अहमद लारी, कोच रामेंद्र सिंह ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें