श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार (6 जुलाई) को हुई अहम बैठक में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया जा सकता है। ट्रस्ट मौजूदा महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार कर सकता है। उनकी जगह विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा को सर्वसम्मति से नया महासचिव नियुक्त किए की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद वे जल्द ही पदभार संभाल सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर बजरंग लाल बागड़ा कौन हैं, जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट की इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।