फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राम मंदिर के सीईओ का पहला निरीक्षण, रामकथा संग्रहालय की 20 गैलरियों का खाका तैयार, जानिए मुख्य बातें

Wed, 30 Sep 2026 06:45 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में राम मंदिर के सीईओ एयर मार्शल सेवानिवृत्त जितेंद्र मिश्र ने निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय का पहला निरीक्षण किया। उन्हें प्रस्तावित 20 गैलरियों की योजना, पटकथा और तकनीकी स्वरूप की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
रामकथा संग्रहालय का निरीक्षण करते सीईओ जितेंद्र मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर के सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने बुधवार को पहली बार नयाघाट स्थित निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव कुमार सिंह के साथ बैठक कर संग्रहालय की पूरी योजना, गैलरियों की परिकल्पना, पटकथा, कथात्मकता और तकनीकी स्वरूप की विस्तार से जानकारी ली। करीब दो घंटे तक चली प्रस्तुति में सीईओ को बताया गया कि संग्रहालय तैयार होने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रामकथा से किस तरह जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


डॉ. संजीव कुमार सिंह ने प्रजेंटेशन के माध्यम से संग्रहालय की प्रस्तावित 20 गैलरियों का खाका सामने रखा। प्रस्तुति में प्रत्येक गैलरी में क्या प्रदर्शित किया जाएगा, उसकी विषयवस्तु क्या होगी, कथा किस क्रम में आगे बढ़ेगी और दर्शकों के अनुभव को किस तरह प्रभावी बनाया जाएगा, इसकी जानकारी दी गई। गैलरियों के नामकरण और पटकथा को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी सीईओ को बताई गई।
 

विज्ञापन

डॉ. संजीव ने बताया कि संग्रहालय को आधुनिक और अनुभवपरक बनाने के लिए प्रधानमंत्री संग्रहालय में इस्तेमाल की गई तकनीकी अवधारणाओं से भी प्रेरणा ली जा रही है। गैलरियों में किस तकनीक का इस्तेमाल होगा, इसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है।

तकनीक के साथ कथा और प्रस्तुति का ऐसा संयोजन तैयार किया जा रहा है, जिससे आगंतुक केवल रामकथा को देखें नहीं, बल्कि उसे अनुभव भी कर सकें। निरीक्षण के दौरान विहिप के वरिष्ठ मार्गदर्शक दिनेशचंद्र, उमेश पोरवाल, जगदीश आफले सहित निर्माण निगम के प्रबंधक कैवल्य मिश्र भी मौजूद रहे।

पटकथा और तकनीक पर सीईओ ने दिए सुझाव 

जितेंद्र मिश्र ने गैलरियों की पटकथा और उनकी कथात्मक प्रस्तुति को देखा। प्रस्तुतीकरण के दौरान उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए, जिन पर संग्रहालय की टीम ने तत्काल समाधान और प्रस्तावित व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने संग्रहालय की परिकल्पना और तैयार की जा रही पटकथा की सराहना की। उन्होंने संग्रहालय की वर्तमान प्रगति, आगामी कार्य और अंतिम स्वरूप को लेकर भी जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें