फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से पहले संत समाज की बैठक, कारसेवकों के परिजनों से माफी मांगने की मांग

Wed, 11 Nov 2026 03:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर रामनगरी में हलचल तेज हो गई है। इसे लेकर संत समाज ने बैठक की है और अखिलेश यादव के सामने शर्त रखी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले संत समाज में हलचल तेज हो गई है। उनके आगमन को लेकर मणिरामदास छावनी में संत-महंतों की बड़ी बैठक शुरू हो गई है। बैठक में अयोध्या के प्रमुख संत-महंत शामिल होकर अखिलेश यादव के दौरे को लेकर अपना पक्ष रख रहे हैं।

विज्ञापन


बैठक में संतों का कहना है कि अखिलेश यादव के अयोध्या आने, रामलला के दर्शन करने और सरयू में स्नान करने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, संतों ने उनके सामने एक शर्त रखी है। उनका कहना है कि अयोध्या आने से पहले अखिलेश यादव रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान शहीद हुए कारसेवकों के परिजनों से माफी मांगें। इसके बाद ही अयोध्या आकर दर्शन-पूजन करें।

ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन, 2027 में मिलकर लड़ेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- उत्तर प्रदेश में लड़ाई 80-20 की नहीं, 95-05 की है, भाजपा का पता भी नहीं चलेगा


संतों का कहना है कि रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी घटनाएं अयोध्या की धार्मिक और ऐतिहासिक स्मृतियों का हिस्सा हैं। ऐसे में अखिलेश यादव को कारसेवकों के बलिदान और उनके परिवारों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। फिलहाल मणिरामदास छावनी में बैठक जारी है। संतों के रुख और बैठक में होने वाले निर्णय पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

अखिलेश यादव ने अयोध्या जाने को लेकर दिया ये बयान
इसके पहले, बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने 12 दिसंबर को अयोध्या जाने के सवाल पर कहा कि हम तो केदारेश्वर जाएंगे और वृंदावन भी जाएंगे। हमारे लिए पीडीए का मतलब पहले दर्शन और फिर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि हमारे घर में पहले से ही शिव और रामगोपाल हैं। उनके अयोध्या जाने को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से बयानबाजी तेज है।

Trending Videos
विज्ञापन

'अखिलेश यादव 6 दिसंबर को अयोध्या जाकर पश्चाताप करें'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या जाकर राम मंदिर में दर्शन करने के फैसले पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव का अयोध्या जाना राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि सच्चा पश्चाताप है तो उन्हें 12 दिसंबर के बजाय 6 दिसंबर को अयोध्या जाना चाहिए और कारसेवकों की मौत के लिए माफी मांगनी चाहिए।

पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पर कहा कि रामभक्तों की हत्या के लिए माफी मांगे बिना राम मंदिर जाने का कोई भी प्रयास राजनीतिक दिखावे से ज्यादा कुछ नहीं है। रामभक्ति का स्वांग रचकर अखिलेश यादव अपने पुराने कृत्यों से बच नहीं सकते। उन्हें अपने अतीत और अपनी पार्टी के कार्यकाल में हुई घटनाओं का जवाब देना चाहिए।

विनोद तावड़े ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी या उनके परिवार का कोई सदस्य अब तक अयोध्या में रामलला के दर्शन करने नहीं गया। उन्होंने कांग्रेस पर बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर चुनिंदा तरीके से धार्मिक भावनाएं व्यक्त करने का आरोप लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें