राम जन्मभूमि परिसर के उप मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण की शृंखला के क्रम में अभी शिव, गणेश, शेषावतार व माता भगवती के मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होना है। इसी क्रम में 11 को जहां गणेश मंदिर वहीं 15 को शेषावतार मंदिर पर ध्वजारोहण किया जाना है, जबकि शिव मंदिर पर ध्वजारोहण सीएम योगी के हाथों होना है, अभी इसकी तिथि तय नहीं हुई है।
राम मंदिर के परकोटा में स्थित गणेश मंदिर के शिखर पर 11 अप्रैल को ध्वजारोहण का कार्यक्रम पहले से निर्धारित है। इस अवसर पर मंदिर निर्माण और तकनीकी कार्यों में योगदान देने वाले विशेषज्ञों और सहयोगियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली कंपनियों टाटा कसंल्टेंसी, एलएंडटी, यूपीआरएनएन सहित अन्य एजेंसियों के प्रमुखों को मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है। ये सभी ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा रहेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 150 लोगों को मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है।