फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 123 केंद्रों पर होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

Fri, 27 Nov 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इस बार जिले के 123 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। इन केंद्रों पर 76 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। पिछली बार की अपेक्षा इस बार आठ केंद्र बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी होने के बाद विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और अभिभावकों से आपत्तियां मांगी गई थीं। इसमें मुख्य रूप से विद्यालय से परीक्षा केंद्र की दूरी और केंद्र आवंटन से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 नवंबर निर्धारित थी। इसके बाद तय समय में प्राप्त आपत्तियों का बोर्ड कार्यालय ने परीक्षण कर निस्तारण किया। शुक्रवार को अंतिम सूची जारी कर दी गई। डीआईओएस डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद 123 केंद्रों की अंतिम सूची जारी की गई है। परीक्षा की तैयारियां समयबद्ध पूरी कराई जाएंगी।


पिछले साल 115 केंद्रों पर पंजीकृत थे 77,578 परीक्षार्थी
वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले के 115 केंद्रों पर हुई थी। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 77,578 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 123 कर दी गई है। पिछले साल की तुलना में आठ केंद्र अधिक बनाए गए हैं।
विज्ञापन



पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी परीक्षाएं
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। इससे पहले अयोध्या मंडल में 11 से 19 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें