कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कुलपति ने विश्वविद्यालय के शैक्षिक, प्रसार शोध कार्यों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ विश्वविद्यालय के गोद लिए गए गांवों में संकाय सदस्यों व छात्र-छात्राओं की सहभागिता पर जोर दिया। बाल गृह में विभिन्न गतिविधियों को आयोजित कर स्वावलंबी बनाने की बात कही। कुलपति ने कहा कि जो भी वैज्ञानिक दूसरे संस्थानों से ट्रेनिंग लेकर आए हैं, वह अपने संकाय सदस्यों के साथ इसे साझा करें। वहीं, दूसरी तरफ असामाजिक तत्वों की ओर से सोशल मीडिया के जरिये विश्वविद्यालय व कुलपति की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनाई गई।