फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अनुबंधित केंद्रों के अल्ट्रासाउंड शुल्क में बढ़ोत्तरी, अब मिलेंगे 425 रुपये

Mon, 14 Apr 2025 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अब अनुबंधित निजी केंद्रों को 425 रुपये मिलेंगे। पहले यह धनराशि 300 रुपये थी। शुल्क बढ़ने से अब योजना के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सेवा न होने से जिले के 43 निजी केंद्रों का स्वास्थ्य विभाग से अनुबंध हुआ है। यहां क्यूआर के जरिए लिंक देकर संबंधित महिला की जांच होती है। ऑनलाइन प्रक्रिया से इसका शुल्क निजी केंद्र को मिलता है। अब तक प्रति अल्ट्रासाउंड 300 रुपये एनएचएम से निजी केंद्र को मिलते थे।
जबकि निजी केंद्रों पर इसका शुल्क 600 से 1,000 रुपये तक लिया जाता है। धनराशि कम होने से भी इसमें निजी केंद्र रुचि नहीं लेते थे। यही वजह है कि बीते दिनों जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में नगरीय क्षेत्रों में सबसे कम महिलाओं को योजना का लाभ मिल सका था। इसे भी ध्यान रखकर अब शासन ने शुल्क में 125 रुपये की वृद्धि की है।
विज्ञापन

सभी सीएचसी व जिला महिला अस्पताल पर प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन होता है। गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए इस दिन उनकी प्रसव पूर्व सभी प्रकार की जांच कराई जाती है। यहां पर उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्हें फल भी बांटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें