फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Fri, 11 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सूरज की फाइल फोटो
विज्ञापन
सोहावल/बाबा बाजार। रौनाही क्षेत्र में बुधवार देर शाम सारंगापुर ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरवगढ़ी माइनर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल को सोहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मृतकों की पहचान डीली सरैयां पूरे पराग, थाना खंडासा निवासी सूरज (40) और पारा पहाड़पुर, थाना बाबा बाजार निवासी राजू (35) के रूप में हुई। घायल राजेश यादव कंकाली टोला पूरे कंदई कला, थाना खंडासा का रहने वाला है। जिला अस्पताल में राजेश का इलाज जारी है।
विज्ञापन

चार माह की मासूम के सिर से उठा पिता का साया :
सूरज तीन भाइयों में मझले थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते थे। करीब सात वर्ष पहले पिता जमुना प्रसाद की मौत हो गई थी। सूरज की चार माह की बेटी है। अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बुजुर्ग माता-पिता व पांच बच्चों का सहारा छिन गया :
बाइक हादसे में राजू की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। राजू के परिवार में पत्नी सुनीता समेत पांच बच्चे हैं। राजू अयोध्या में रहकर दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। भाई-बहनों में सबसे बड़े राजू पर अपने माता-पिता की जिम्मेदारी भी थी। उनकी अचानक मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं बुजुर्ग माता-पिता का भी बड़ा सहारा छिन गया।
विज्ञापन

कैमरों में तलाशा जा रहा सुराग :
थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हादसे के बाद फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें