फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ई रिक्शा सवार वृद्धा की चेन चुराते दबोची गईं दो महिलाएं

Sat, 25 Oct 2025 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ई रिक्शा में सवार दो महिलाओं ने जिला अस्पताल से इलाज कराकर लौट रही वृद्धा की चेन चुरा ली। इस दौरान वृद्धा की सजगता से दोनों महिलाओं को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना शनिवार की दोपहर में रामपथ पर गुदड़ी बाजार के पास हुई है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में शहर के राठहवेली निवासी मो. मुर्तजा ने बताया कि उनकी मां तजरून निशां उनके छोटे भाई की पत्नी नूर आफशां बानो के साथ जिला अस्पताल से दवा लाने गई थीं। दवा लेकर वह अस्पताल के सामने ही ई रिक्शा पर बैठीं। उसी समय दो अन्य महिलाएं भी रिक्शा में बैठ गईं। रिक्शा गुदड़ी बाजार से आगे बढ़ा तो उनकी मां ने उतारने के लिए रिक्शा रोकवाया।
वह उतरने लगीं तो उनमें से एक महिला ने उनका पैर अपने पैर से दबा दिया। वह झुककर उसका पैर हटाने लगीं तो दूसरी महिला ने उनके गले में पहनी सोने की चेन निकाल ली। उन्होंने चेन वापस करने को कहा तो दोनों महिलाएं उनसे लड़ने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो उनकी तलाशी ली गई।
विज्ञापन

इस बीच प्रतापगढ़ के बाबूगंज निवासी काजल नामक युवती के पास से चेन बरामद हुई। दूसरी महिला की पहचान वहीं की सुनीता देवी के रूप में हुई। मौके पर आई पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें