फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरयू स्नान करते समय बालक सहित दो डूबे

Mon, 08 Sep 2025 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18- सरयू में डूबे लोगों की तलाश करती जलपुलिस व गोताखोरों की टीम- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू नदी में स्नान करने गए दो लोग अलग-अलग घाटों पर डूब गए। एक घटना बीत रात की है तो दूसरी सोमवार सुबह की है। इनमें एक 11 वर्षीय बालक भी शामिल है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था।
विज्ञापन


पहली घटना सोमवार देर रात संत तुलसीदास घाट पर हुई। यहां बस्ती जिले के आवास विकास कॉलोनी निवासी अभिषेक पांडेय स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अभिषेक नशे की हालत में नदी में उतरे थे। उसके साथ मौजूद शिवम और आदित्य कुमार को जल पुलिस ने समय रहते बचा लिया। दूसरी घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे राजघाट पर हुई। यहां शिवम मांझी (11) पुत्र रामनाथ मांझी, निवासी मोहल्ला मछवाना, अयोध्या स्नान के दौरान नदी की तेज धारा में बह गया। बच्चे के डूबते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई।
बीत रात हुई घटना को लेकर पार्षद अंकित त्रिपाठी ने एक वीडियो भी फेसबुक पर पोस्ट किया है। उसमें वह बता रहे हैं कि यदि समय रहते जल पुलिस ने बचाने का प्रयास किया होता तो उसकी जान बच जाती। अयोध्या कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों को मदद से डूबे युवकों की तलाश की जा रही है। जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप ने बताया कि अभी तक शव नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


गुप्तारघाट पर सरयू नदी में विशालकाय घड़ियाल नदी में उतराता दिखा। गुप्तारघाट के मछुआरों ने नाव से करीब जाकर देखा तो घड़ियाल मरा हुआ था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इससे पहले भी सरयू में कई बार घड़ियाल देखा जा चुका है। अयोध्या धाम से लेकर गुप्तारघाट तक के इलाके में अक्सर घड़ियाल नजर आते रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें