फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बाइक ने साइकिल... तो कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत; मची चीख पुकार

Thu, 13 Feb 2025 03:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में बाइक ने साइकिल में तो कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में नगर व कैंट कोतवाली क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


पहली दुर्घटना कैंट कोतवाली क्षेत्र के मऊ शिवाला के पास बुधवार की देर शाम लगभग छह बजे हुई। क्षेत्र के मऊ यदुवंशपुर दीपापुर निवासी रामसूरत (55) बुधवार की शाम लगभग 06:30 बजे सब्जी लेने के लिए साइकिल से निकले थे। 

मऊ शिवाला स्थित हनुमान मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक उनके गांव के ही नितिन सिंह की बताई गई है। हादसे में आई गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र विमलेश ने केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहीं, शहर के अंजनीपुरम कॉलोनी निवासी युगलेश प्रताप सिंह (61) बाट माप निरीक्षक पद से सेवानिवृत थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह स्कूटी से शक्ति नगर कॉलोनी में दूध लाने निकले थे। सुबह करीब सात बजे घर आते समय देवकाली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सुबह 7:40 बजे उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें