फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बोलेरो से घूमकर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। बोलेरो से घूमकर घरों और दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को तारुन पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, गैस सिलिंडर, करीब 100 किलो सरसों, कपड़े, नकदी और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 18 और 19 अक्तूबर की रात सागरपुर गांव में एक घर का ताला तोड़कर चोर जेवरात समेत अन्य सामान उठा ले गए थे। दर्ज रिपोर्ट की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान इनायतनगर थाना क्षेत्र के कुचेरा पूरे डिहवा निवासी राजेश कोरी और कुचेरा निवासी राजदेव उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। राजदेव के खिलाफ पूर्व में लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद्र सरोज ने बताया कि बरामद सामान का संबंध तारुन, इनायतनगर और बीकापुर थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं से है। गिरोह में शामिल शीतल प्रसाद चौहान और अनंतराम उर्फ अमरजीत की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें