फोटो-40- सड़क चौड़ीकरण के लिए गिराए जा रहे मकान- संवाद
गौराघाट। बीकापुर तहसील क्षेत्र में गौराघाट-दशरथपुर संपर्क मार्ग चौड़ीकरण का कार्य जारी है। इस दौरान मार्ग में आ रहे पुराने मकानों को तोड़ा जा रहा है। रामदासपुर के राम जनम निषाद का पुराना मकान जो सड़क के बीच में आ रहा था उसे जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। गांव के भीतर कुल दो मकानों को जेसीबी से तोड़ा गया है। प्रभावित राम जनम निषाद और अर्जुन ने मुआवजे की मांग की है। अर्जुन ने बताया कि हमारा मकान पिताजी ने बनवाया था जो हमारे रहने का मात्र सहारा है।