फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो महिला डाॅक्टर नहीं आतीं अस्पताल, एडी ने की जांच

Tue, 06 May 2025 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एपी भार्गव ने सोमवार को संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला चिकित्सक डॉ. सोनम और डॉ. शीला के अस्पताल नहीं आने के आरोपों की जांच की। इस बारे में डॉक्टर, स्टाफ और मरीजों के बयान दर्ज किए। एडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों महिला चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान एडी ने ओपीडी, वार्ड, लेबर रूम, एक्स-रे कक्ष और दवा वितरण का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के सीएमएस को निर्देश दिया कि अस्पताल में सभी डॉक्टर समय से पहुंचे और मरीजों को बाहर की दवा किसी भी सूरत में न लिखी जाए। समय से मरीज की जांच, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड हो। अस्पताल में हर समय साफ-सफाई रहे। मरीजों को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल के सीएमएस डॉ. रवि पांडेय ने बताया कि महिला चिकित्सक डॉ. सोनम और डॉ. शीला अस्पताल नहीं आती हैं। इस मामले में जांच करने के लिए एडी अस्पताल आए थे। इस दौरान डॉ. अनमोल पाठक, डॉ. दुर्ग विजय सिंह, डॉ. प्रवीण बरनवाल, डॉ. अरविंद मौर्य और शाहिद सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। कुमारगंज अस्पताल में न केवल स्थानीय बल्कि सुल्तानपुर और अमेठी जिलों के भी मरीज इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें