फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी की बसों और ट्रकों में दो ड्राइवर अनिवार्य : आरटीओ

Sat, 07 Mar 2026 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18 -आरटीओ कार्यालय में ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक करती आरटीओ प्रशासन -विभाग
विज्ञापन
अयोध्या। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और परिवहन नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। आरटीओ (प्रशासन) ऋतु सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक आरटीओ कार्यालय में हुई, जिसमें ट्रांसपोर्टर्स, वाहन स्वामी, डीलर्स और परिवहन निगम के प्रतिनिधि शामिल हुए। वाहन स्वामियों को बकाया कर तुरंत जमा करने और परमिट, पंजीयन, बीमा, फिटनेस, पीयूसी और अन्य सभी प्रपत्र वैध रखने के निर्देश दिए। बैठक में लंबी दूरी की बसों और ट्रकों में अनिवार्य रूप से दो ड्राइवर रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि लगातार ड्राइविंग और थकान की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए ड्राइवरों के कार्यघंटे निर्धारित किए जाने चाहिए। आरटीओ प्रशासन ने बसों में इमरजेंसी दरवाजों, पैनिक बटन और एचएसआरपी नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने की बात भी कही। मानकों के विपरीत संशोधन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई और फिटनेस या पंजीयन निलंबित करने की चेतावनी भी दी गई। बैठक में संभागीय निरीक्षक और आरआई राजीव कुमार सहित कई ट्रांसपोर्टर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें