मवई। थाना क्षेत्र के एक ही गांव से दो बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बालकों की तलाश शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर दाउदपुर गांव निवासी राधे का बेटा अरविंद (14) और इस्माइल का पुत्र आरिफ (10) रविवार को घर से निकले थे।
देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं इस संबंध में एसओ आशा शुक्ला ने बताया कि बालकों की खोज की जा रही है। जल्द ही पता लगाया जाएगा।