फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मेलादीन के लिए काल बनी दो बीघा जमीन

Thu, 28 Aug 2025 08:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। गांव से कुछ दूरी पर चिरगीवीर जाने वाली सड़क के किनारे स्थित करीब दो बीघा जमीन मेलादीन के लिए काल बन गई। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी है।
विज्ञापन

मेलादीन के पत्नी की मौत करीब 15 वर्ष पहले हो चुकी है। उनके दो बेटे राम औतार और श्यामराज विवाहित हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहते हैं। पत्नी की मौत के बाद मेलादीन बड़े बेटे के साथ रह रहे थे। पुश्तैनी जमीन उनके और दोनों बेटों के बीच बंट गई थी, लेकिन गांव से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे करीब दो बीघा वेशकीमती भूमि उनके नाम पर है।
इसका कुछ हिस्सा मेलादीन पहले बेच चुके थे लेकिन श्यामराज को भूमि बिक्री का पैसा नहीं दिया था। इसके बाद श्यामराज ने भूमि बिक्री पर रोक लगाने के लिए दीवानी न्यायालय में मुकदमा किया था। इसके चलते पिता-पुत्र में संबंध कटु हो गए थे। इधर कुछ समय से श्यामराज अपने पिता से भूमि का कुछ हिस्सा निर्माण के लिए मांग रहा था। मेलादीन मकदमा वापस लेने पर ही भूमि देने और निर्माण करने पर अड़े थे। श्यामराज को आशंका थी कि उसके पिता भविष्य में किसी को जमीन बेच सकते हैं, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

प्रधान प्रिंस यादव ने बताया कि पिता-पुत्र में समझौते के लिए रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने कई बार पंचायत की है, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। राम औतार ने बताया कि पिताजी दोनों भाइयों को बराबर सम्मान देते थे। कहते थे कि उनकी मौत के बाद दोनों भाई बराबर हिस्सा ले लेना, लेकिन श्यामराज अपना हिस्सा लेने पर अड़ा था। आरोपी के परिवार में भी पत्नी के अलावा दो पुत्र और दो पुत्री हैं। घटना के बाद से मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें