फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दर्शन के नाम पर फर्जी पास देने के मामले में दो गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2025 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामलला का वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालु को फर्जी पास देने व 4,000 रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लुधियाना के पंचशील बिहार बाड़ेवाल रोड लोथी एन्क्लेव निवासी संजीव कुमार गुप्ता से श्रीरामलला का वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर ठगी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी जयशेख सिंह और अवधपुरी कॉलोनी में रहने वाली मीनाक्षी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मीनाक्षी यात्रियों के लिए निजी कार उपलब्ध कराती है और जयशेख उसका चालक है। दोनों ने मिलकर श्रद्धालु से ठगी की थी। वीआईपी दर्शन के लिए पैसे मीनाक्षी ने लिए थे और जयशेख ने कंप्यूटराइज्ड फर्जी पास उन्हें उपलब्ध कराया था। पूछताछ में दोनों यह बात स्वीकारी है। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि टूरिस्ट गाइड सत्येंद्र तिवारी की इस मामले में भूमिका नहीं मिली है। दोनों आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें