फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डिपो में ई बसों की चार्जिंग के लिए बढ़े दो पाॅइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सिविल लाइंस स्थित बस डिपो में ई बसों के लिए दो नए चार्जिंग पाॅइंट लगाए गए हैं। इनके शुरू होने से अब एक समय में चार ई बसों को चार्ज किया जा सकेगा। अभी तक एक साथ दो बसों को ही चार्ज करने की सुविधा थी। एक बस को पूरी तरह चार्ज होने में करीब दो घंटे लगते हैं। ऐसे में अन्य बसों को चार्जिंग के लिए इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

डिपो से रोजाना 20 से अधिक ई बसों का आवागमन होता है। सीमित चार्जिंग सुविधा होने के कारण बसों के संचालन में परेशानी होती थी। नए चार्जिंग पाॅइंट शुरू होने से बसों को चार्ज करने की क्षमता बढ़ेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके चौबे ने बताया कि डिपो में दो अतिरिक्त चार्जिंग पाॅइंट लगाए गए हैं। इन्हें जल्द शुरू किया जाएगा। अब एक साथ चार ई बसों को चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें