अयोध्या। जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ अयोध्या की ओर से बालिका खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में और अधिक सशक्त एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कैंब्रियन स्कूल के बालक खिलाड़ियों और संघ की बालिका खिलाड़ियों के बीच तीन मैचों की सीरीज का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबलों में टीवीसीए की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
दूसरे मैच में टीवीसीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 58 रन बनाए। ऋषिका ने 25, नेहा ने 15 और शालिनी ने 10 रन बनाए। जवाब में कैंब्रियन स्कूल की टीम 40 रन पर ऑलआउट हो गई। टीवीसीए की ओर से नेहा, नंदिनी और शालिनी ने दो-दो विकेट हासिल किए। तीसरे मैच में टीवीसीए की टीम 48 रन ही बना सकी। ऋषिका, रसिका, नीलम और राशिका ने उपयोगी पारियां खेलीं। 49 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैंब्रियन स्कूल के बालकों ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। रुद्राक्ष, कादिर, प्रज्वल और शौर्य ने अहम योगदान दिया। टीवीसीए की ओर से ऋषिका और नेहा ने दो-दो विकेट लिए।
सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के दम पर टीवीसीए की बालिका खिलाड़ियों ने 2-1 से जीत दर्ज की। इस अवसर पर मंडलीय विद्यालय समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव रमेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह सहित अनेक खेल पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं निर्णायक उपस्थित रहे।