फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते ट्रस्ट के लोग - फोटो : शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते ट्रस्ट के लोग
विज्ञापन
अयोध्या। सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट अयोध्या की ओर से अमर जवान मंगल पांडेय चौक स्थित शहीद स्मारक पर 1971 के भारत–पाक युद्ध में नौसेना के अमर बलिदानियों को नमन किया गया। कैप्टन राकेश कुमार सिंह ने कहा कि 1971 के भारत–पाक युद्ध के दौरान नौसेना के खुकरी पनडुब्बी हादसे में जिले के मदन गोपाल पांडेय और विक्रमादित्य सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके बलिदान ने देश और नौसेना का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्र सदैव इन अमर शहीदों का ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में शहीद मदन गोपाल पांडेय की पत्नी गंगोत्री पांडेय तथा कार्यक्रम अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश सिंह नाहर ने किया। इस मौके पर कैप्टन ब्रजेश कुमार सिंह, परमजीत कौर, सुनीता यादव, परमिंदर कौर, पल्लवी यादव और मन्नू भाई सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें