फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 21 से होंगे ट्रायल

Fri, 18 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय समन्वय प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न खेलों में जिला और मंडल स्तरीय चयन व ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में खिलाड़ियों का चयन होगा।
विज्ञापन

जूनियर बालक कबड्डी के लिए 21 सितंबर को सुबह नौ बजे जिला तथा दोपहर दो बजे मंडल स्तर का ट्रायल होगा। सीनियर पुरुष हॉकी के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 22 सितंबर को सुबह नौ बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर दो बजे होगा। सीनियर बालक कबड्डी के लिए 23 सितंबर को सुबह नौ बजे जिला और दोपहर दो बजे मंडल स्तर का चयन होगा। सब जूनियर बालक कबड्डी के लिए भी 23 सितंबर को सुबह नौ बजे जिला और दोपहर दो बजे मंडल स्तरीय ट्रायल निर्धारित है।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं हॉकी की वाराणसी, जूनियर कबड्डी की अयोध्या व अन्य प्रतियोगिताएं निर्धारित तिथियों में आयोजित होंगी। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें