फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर अवध विवि में पौधरोपण

Tue, 03 Feb 2026 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
8-विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर पौधरोपण करते एनसीसी कैडेट्स
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण और परिसर की साफ-सफाई की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के महत्व को समझाना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि आर्द्रभूमियां कार्बन को सोखने में जंगलों से भी अधिक प्रभावी होती हैं। ''पीटलैंड्स'' दुनिया के सभी जंगलों की तुलना में दोगुना कार्बन स्टोर करते हैं, जिससे ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद मिलती है। आर्द्रभूमियां स्पंज की तरह काम करती हैं, जो भारी बारिश के दौरान अतिरिक्त पानी सोखकर बाढ़ के खतरे को कम करती हैं। साथ ही, ये स्थल भूजल को रिचार्ज करने का महत्वपूर्ण स्रोत हैं, जो पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं।
कंपनी कमांडर कैप्टन प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने जलाशयों के निकट पौधरोपण और साफ-सफाई कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। प्रो. शैलेंद्र ने बताया कि परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए एनसीसी निरंतर अभियान चलाएगा। इस अभियान में सीनियर अंडर ऑफिसर प्रसिद्ध यादव, अंडर ऑफिसर सूर्यकेतु मिश्रा, अंडर ऑफिसर लक्ष्मी चौधरी, अंडर ऑफिसर सुनैना यादव, सार्जेंट साक्षी तिवारी सहित अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें